केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने राहुल गांधी के लिए बोली बड़ी बात

केंद्रीय मंत्री ने कहा की कांग्रेस के नेताओं को लोगों की समस्या से कोई मतलब नहीं है क्योंकि उनके पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है। इसके साथ ही रिजिजू ने समाजवादी पार्टी, टीएमसी पर भी निशाना साधा।

Dec 10, 2024 - 11:42
 0  20
केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने राहुल गांधी के लिए बोली बड़ी बात

अडाणी मामले को लेकर कांग्रेस लगातार संसद में विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस पर केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए रिजिजू ने कहा की राहुल सिर्फ संसद में तमाशा करते है और छुट्टियां मनाने के लिए विदेश जाते है। कांग्रेस के हंगामे पर भाजपा ने काफी आलोचना की है। 

राहुल को नहीं है लोगों की समस्याओं से मतलब- रिजिजू 
केंद्रीय मंत्री ने कहा की कांग्रेस के नेताओं को लोगों की समस्या से कोई मतलब नहीं है क्योंकि उनके पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है। इसके साथ ही रिजिजू ने समाजवादी पार्टी, टीएमसी पर भी निशाना साधा। उन्होने कहा की कांग्रेस, सपा, टीएमसी के कई सदस्य राज्यसभा में भी है और लोकसभा में भी है। लेकिन ये सब सांसद सदन की बहस और चर्चा में भाग लेना ही नहीं चाहते है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा की राहुल गांधी के पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है क्योंकि वह लोगों के दर्द और समस्याओं को महसूस नहीं करते है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow