Lalu Prasad Yadav ने दिया ममता बनर्जी का साथ
Lalu Prasad Yadav ने कहा की ममता बनर्जी को इंडिया गठबंधन का नेता चुना जाना चाहिए। इसमे कांग्रेस के विरोध का कोई मतलब नहीं है।

इन दिनों इंडिया गठबंधन के नेतृत्व को लेकर घमासान चल रहा है। इंडिया गठबंधन में आपस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पहले ममता बनर्जी इस गठबंधन की कमान संभालने के लिए सामने आई थी तो अब लालू प्रसाद यादव ने भी ममता बनर्जी का समर्थन किया है। गठबंधन के नेतृत्व को लेकर लालू प्रसाद यादव का बड़ा बयान सामने आया है। गठबंधन के नेतृत्व के लिए लालू ने ममता का नाम आगे किया है।
ममता हो इंडिया गठबंधन की नेता- लालू
लालू प्रसाद ने कहा की ममता बनर्जी को इंडिया गठबंधन का नेता चुना जाना चाहिए। इसमे कांग्रेस के विरोध का कोई मतलब नहीं है। गौरतलब है की ममता बनर्जी ने हाल ही में हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव में इंडिया गठबंधन के खराब प्रदर्शन पर असंतोष जताया था और साथ में यह संकेत भी दिया था की अगर मौका मिला तो वह इंडिया गठबंधन की कमान संभालेंगी। ममता ने यह तक कहा था की वे बंगाल से बाहर नहीं जाना चाहती लेकिन अगर मौका मिला तो वे इसे वहीं से चला लेंगी।
वहीं बिहार में होने वाले चुनाव में लालू ने जीत की आशंका जताई है। लालू ने कहा की आगामी चुनाव में हमारी पार्टी ही जीतेगी। वहीं सीएम नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा पर राजद सुप्रीमो ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वह नयन सुख के लिए जा रहे हैं। नयन सेंकने के लिए वह यात्रा पर जा रहे हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव 225 सीटें जीतने के सीएम नीतीश के दावे के सवाल पर लालू प्रसाद ने कहा कि वह पहले वो अपनी आंख सेंक लें तब यह सब दावे करें। वह आंख सेंकने ही जा रहे हैं।
What's Your Reaction?






