बजट सत्र से पहले राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कांग्रेस नेताओं की विवादित टिप्पणी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर कांग्रेस नेताओं ने टिप्पणी करी जिसके बाद विवाद हो गया। इस पर सोनिया गांधी ने उन्हें बेचारी कहा तो राहुल गांधी ने बोरिंग कहा।

Jan 31, 2025 - 18:08
 0  16
बजट सत्र से पहले राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कांग्रेस नेताओं की विवादित टिप्पणी

बजट सत्र से पहले आज संसद भवन में राष्ट्रपति का अभिभाषण हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर कांग्रेस नेताओं ने टिप्पणी करी जिसके बाद विवाद हो गया। गौरतलब है की आज संसद भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने करीब 59 मिनट का अभिभाषण दिया। इस पर सोनिया गांधी ने उन्हें बेचारी कहा तो राहुल गांधी ने बोरिंग कहा। इस पर राष्ट्रपति भवन ने आपत्ति जताई है तो वहीं भाजपा ने भी इसे आदिवासी समाज और राष्ट्रपति पद का अपमान बताया है। 

विपक्षी सांसदों का बयान है दुर्भाग्यपूर्ण 
राष्ट्रपति भवन के प्रेस सेक्रेटरी ने भी सोनिया गांधी के बयान पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा- विपक्षी सांसदों का बयान दुर्भाग्यपूर्ण और राष्ट्रपति की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है। वहीं भाजपा ने इसे आदिवासी समाज का अपमान बताया और माफी की मांग की। प्रधानमंत्री मोदी ने भी कहा कि राष्ट्रपति के लिए ऐसे बयान गरीबों और आदिवासियों का अपमान है। 

भाजपा नेताओं ने की माफी की मांग 
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा की सोनिया गांधी ने जिस प्रकार राष्ट्रपति मुर्मू का अपमान किया है, यह कांग्रेस की भावना दर्शाता है जो उनके मन में हमारे आदिवासी भाई-बहनों के लिए है। भारत की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार जो प्यार दिया है। इंडी गठबंधन के नेता उस प्यार को पचा नहीं पा रहे हैं। इसका एक और उदाहरण उन्होंने आज अपने वक्तव्य से दे दिया है। मैं राहुल गांधी और सोनिया गांधी की घोर निंदा करता हूं। कांग्रेस नेताओं की टिप्पणी पर गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने इसका निषेध कर कहा की उस पद पर बैठे हुए इंसान के लिए ऐसे शब्द का प्रयोग करना गलत है, उन्हें क्षमा मांगनी चाहिए। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow