सपा विधायक अबू आजमी ने औरंगजेब को बताया महान, एकनाथ शिंदे हुए आगबबूला

समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी अपने एक बयान को लेकर चर्चाओं में आ गए है। आजमी ने औरंगजेब को महान बताया है। अबू आजमी के इस बयान पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और आदित्य ठाकरे आग बबूला हो गए है।

Mar 3, 2025 - 18:12
 0  33
सपा विधायक अबू आजमी ने औरंगजेब को बताया महान, एकनाथ शिंदे हुए आगबबूला

समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी अपने एक बयान को लेकर चर्चाओं में आ गए है। आजमी ने औरंगजेब को महान बताया है। अबू आजमी के इस बयान पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और आदित्य ठाकरे आग बबूला हो गए है। दोनों नेताओं ने अबू आमजी की गिरफ्तारी की मांग की है। 

औरंगजेब को महान कहना महापाप है
एकनाथ शिंदे ने कहा की उनका बयान बहुत गलत और निंदाजनक है। औरंगजेब ने छत्रपति संभाजी महाराज को 40 दिनों तक प्रताड़ित किया और ऐसे व्यक्ति को अच्छा कहना महापाप है इसलिए अबू आजमी को माफी मांगनी चाहिए। उन पर देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए। 

आदित्य ठाकरे ने जाहिर की नाराजगी 
शिवसेना यूबीटी नेता और उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने अबू आजमी के बयान पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र में यह क्या चल रहा है? अबू आजमी छत्रपती संभाजी महाराज का अपमान कर रहे हैं। इनके मुंह से कौन किसकी भाषा बोल रहा है? महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से लेकर सोलापूरकर और कोरटकर जैसे लोग हमेशा छत्रपती संभाजी महाराज का अपमान करते आ रहे हैं। क्या अब उनके लिए अलग कानून बनाना पड़ेगा? महाराष्ट्र में सरकार किसकी है? अबू आजमी पर कौन कार्रवाई करेगा?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow