कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा की बाॅडी शेमिंग की, अब दी सफाई

कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने कहा, मैंने किसी का अपमान करने के लिए ट्वीट नहीं किया था। उस ट्वीट में मैंने कहा कि एक खिलाड़ी होने के नाते उनका वजन ज्यादा है। ये बॉडी शेमिंग नहीं है।

Mar 3, 2025 - 12:45
 0  30
कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा की बाॅडी शेमिंग की, अब दी सफाई

कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद का भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा पर विवादित बयान सुर्खियों में हैं। शमा मोहम्मद ने रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के मैच के दौरान सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया। कांग्रेस नेता ने लिखा कि रोहित शर्मा एक मोटे खिलाड़ी हैं! उन्हें अपना वजन कम करने की जरूरत है। बेशक वह भारत के अब तक के सबसे बेअसर कप्तान हैं। 

कांग्रेस पर हमलावर हुई बीजेपी 
रोहित शर्मा की बॉडी शेमिंग के बाद बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। ऐसे में शमा मोहम्मद ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया है। हालांकि विवाद ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है और भाजपा ने पूरी कांग्रेस को ही निशाने पर ले लिया। इस दौरान भाजपा ने राहुल गांधी पर तीखा तंज कसा। 

मैंने नहीं किया किसी का अपमान- शमा मोहम्मद 
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा पर अपने ट्वीट पर कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने कहा, मैंने किसी का अपमान करने के लिए ट्वीट नहीं किया था। उस ट्वीट में मैंने कहा कि एक खिलाड़ी होने के नाते उनका वजन ज्यादा है। ये बॉडी शेमिंग नहीं है। मैंने कहा कि वे एक अप्रभावी कप्तान हैं क्योंकि मैंने उनकी तुलना पहले के कप्तानों से की थी। जब विराट कोहली मोहम्मद शमी के साथ खड़े थे तब उन पर भाजपा के लोगों ने क्यों हमला किया था? वे एक अच्छे कप्तान थे। वे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हैं और रन बनाते हैं। 
शमा मोहम्मद ने कहा की वे दूसरे टीम के खिलाड़ियों की भी अच्छा करने पर तारीफ करते हैं। मेरे हिसाब से विराट अच्छे कप्तान हैं। मैं एक खिलाड़ी हूं इसलिए फिटनेस पर बोलती हूं। आज कल प्रधानमंत्री भी फिट इंडिया के बारे में बात करते हैं। खिलाड़ी को फिट होना चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow