उत्कर्ष ओडिशा कार्यक्रम को पीएम मोदी ने किया संबोधित, कहा- Aspiration of India है देश की ताकत
पीएम ने कहा की आज भारत का फोकस- वेब इन इंडिया है। भारत का मंत्र है- हील इन इंडिया। इसके लिए ओडिशा का नेचर, यहां की प्राकृतिक सुंदरता बहुत मददगार है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा के भुवनेष्वर में उत्कर्ष ओडिशा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। पूर्वी भारत को देष के विकास का ग्रोथ मानते हुए पीएम मोदी ने कहा की इतिहास साक्षी है की जब ग्लोबल ग्रोथ मे भारत की बड़ी हिस्सेदारी थी तब पूर्वी भारत का अहम योगदान था। आज भारत विकास के ऐसे पथ पर चल रहा है जिसको करोड़ों लोगों की एसपिरेषन ड्राइव कर रही है। पीएम ने कहा की एआई के साथ साथ Aspiration of india हमारी ताकत है।
हील इन इंडिया है भारत का मंत्र
कार्यक्रम में पीएम ने कहा की आज भारत का फोकस- वेब इन इंडिया है। भारत का मंत्र है- हील इन इंडिया। इसके लिए ओडिशा का नेचर, यहां की प्राकृतिक सुंदरता बहुत मददगार है। ओडिशावासियों ने समृद्ध ओडिशा के निर्माण का संकल्प लिया है और इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद की जाएगी। पूर्वी भारत में देश के बड़े इंडस्ट्रियल हब थे, बड़े पोर्ट्स थे, ट्रेड हब थे। ओडिशा, साउथ ईस्ट एशिया में होने वाले ट्रेड का प्रमुख सेंटर हुआ करता था। यहां के प्राचीन पोर्ट्स एक प्रकार से भारत के गेट-वे हुआ करते थे।
What's Your Reaction?






