Pushpa 2 देशभर में हुई रिलीज, अल्लू अर्जुन और रश्मिका ने अपनी अदाकारी से जीता दर्शकों का दिल
देशभर में साउथ स्टारर फिल्म Pushpa 2 रिलीज हो गई है। निर्देशक सुकुमार निर्देशित पुष्पा 2 में मुख्य भूमिका में साउथ के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, फाहद फासिल है।

देशभर में साउथ स्टारर फिल्म Pushpa 2 रिलीज हो गई है। निर्देशक सुकुमार निर्देशित पुष्पा 2 में मुख्य भूमिका में साउथ के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, फाहद फासिल है। फिल्म में सभी कलाकारों ने अपने रोल के साथ न्याय किया है। 500 करोड़ रूप्ये में बनी यह फिल्म थ्रिलर, एक्शन पर आधारित है। अल्लू अर्जुन के किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया। वहीं देश की क्रश मानी जाने वाली रश्मिका मंदाना ने भी अपनी अदाकारी से फैंस का दिल जीत लिया। यह फिल्म तमिल, तेलगू, हिंदी, कन्नड, बंगाली और मलयाली में रिलीज हुई है। 2019 में पुष्पा का पहला पार्ट बनाने के दौरान ही निर्देशक सुकुमार ने दूसरे पार्ट की भी घोषणा कर दी थी।
स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़
वहीं हैदराबाद में पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ मच गई जिसमें 1 महिला की मौत हो गई तो वहीं कई लोग घायल हो गए। दरअसल सभी लोग अल्लू अर्जुन से मिलना चाहते थे। इस दौरान भगदड मचने से हादसा हो गया। स्थिति को कंट्रोल में लाने के लिए पुलिस को हल्का लाठी बल का भी प्रयोग करना पड़ा। भगदड के दौरान कई लोग बेहोश हो गए तो पुलिस ने उन्हें होश में लाने की पूरी कोशिश की। भीड़ कम होने के बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
What's Your Reaction?






