NEET परीक्षा मामले पर यूथ कांग्रेस का रेल रोको आंदोलन, कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर छोड़ा
नीट परीक्षा मामले में राजस्थान यूथ कांग्रेस ने गुरुवार को ट्रेन रोकाे आंदोलन किया। जयपुर में यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और सांगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया के नेतृत्व में गांधी नगर स्टेशन पर प्रदर्शन किया।
ट्रेन रोकने से पहले ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय मंत्री धर्मेंन्द्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। वहीं ये प्रदर्शन प्रदेश के कई जिलों में किया गया। जिसमें जोधपुर,भरतपुर शामिल हैं।
पुलिस और यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष के बीच हुई कहासुनी
नीट पेपर लीक मामले को लेकर यूथ कांग्रेस की तरफ से कोटा में भी विरोध-प्रदर्शन किया गया। कोटा रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ता रेल रोको आंदोलन के तहत ट्रेन रोकने पहुंचे। हालांकि पुलिस ने उन्हें स्टेशन के करीब नहीं जाने दिया। ऐसे में कार्यकर्ता बाहर धरने पर बैठ गए।
What's Your Reaction?






