राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मुकेश वर्मा कुमावत के जन्मदिन पर होंगे कई कार्यक्रम आयोजित

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व झोटवाड़ा विधानसभा के समाजसेवी मुकेश वर्मा कुमावत का जन्मदिन बुधवार को सादगीपूर्ण मनाया जायेगा एवं जगह-जगह वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।

Jun 18, 2024 - 16:43
Jun 18, 2024 - 17:00
 0  47
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मुकेश वर्मा कुमावत के जन्मदिन पर होंगे कई कार्यक्रम आयोजित
जयपुर
मुकेश वर्मा के जन्मदिन पर उनके कार्यकर्ता झोटवाड़ा विधानसभा में जगह जगह अनेक कार्यक्रम करेंगे, जिसमें मुख्य रूप से वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए गर्मी बहुत तेज पड़ रही है ओर पेड़ों की हो रही अंधाधुंध कटाई को देखते हुए जन्मदिन पर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए साथी सेवा संस्थान के बैनर तले वृक्षारोपण किया जायेगा, साथ ही बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे लगाये और वितरण भी किये जाएंगे।
राहुल गांधी का भी जन्मदिन
मुकेश वर्मा से जन्मदिन के बारे में बात करने पर उन्होंने कहा कि "अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं रायबरेली व वायनाड से सांसद राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर ही मेरा जन्मदिन आता है इसलिए राहुल गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर इस दिन को मनाया जायेगा"।
झोटवाड़ा में होंगे खाने के पैेकेट वितरित
झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में मुकेश वर्मा कुमावत के कार्यकर्ता जगह जगह गौशाला में हरा चारा, वृक्षारोपण, परिंडे लगाना, झुग्गी झोपड़ी में बच्चों को खाने के पैकेट वितरित कर जन्मदिन सादगीपूर्ण मनाया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow