सब्जियों के दाम जानकार दंग रह गए राहुल गांधी, जनता से जानी उनकी समस्याएं
राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की केंद्र सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है। लहसुन की कीमत 40 रूपये से 400 रूपये पर पहुंच गई है।

देश में महंगाई दिन प्रति दिन बढ़ती ही जा रही है। आम आदमी अब सब्जियां भी बड़ी सोच समझ कर खा रहा है क्योंकि सब्जियों के दाम भी आसमान की ऊंचाईयों को छू रहे है। आम जनता की समस्याओं को जानने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी सब्जी मंडी पहुंचे और सब्जियों के दाम जाने। राहुल गांधी ने यहां पर कुछ महिलाओं से बात की, उनमें से एक महिला ने बताया की अब तो सोना सस्ता हो गया लेकिन लहसुन के दाम अभी तक कम नहीं हुए है।
कुंभकरण की नींद सो रही है केंद्र सरकार- राहुल गांधी
इस पर राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की केंद्र सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है। लहसुन की कीमत 40 रूपये से 400 रूपये पर पहुंच गई है। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की। उन्होने कहा की आम जनता को अपनी छोटी छोटी जरूरतों के लिए भी समझौता करना पड़ रहा है। लोगों के लिए बचत करना मुश्किल हो गया है। अब समझ नहीं आता की लोग क्या खाएंगे और क्या बचाएंगे।
What's Your Reaction?






