संभल पीड़ितों को सपा देगी 5-5 लाख की सहायता राशि, सरकार से भी की मांग
उत्तरप्रदेश के संभल में हुए उपद्रव के पीडितों के लिए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान किया है। अखिलेश यादव ने पीडितों को 5-5 लाख रूप्ये देने का ऐलान किया है।

उत्तरप्रदेश के संभल में हुए उपद्रव के पीडितों के लिए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान किया है। अखिलेश यादव ने पीडितों को 5-5 लाख रूप्ये देने का ऐलान किया है। साथ ही यादव ने सरकार से भी पीडितों को 1-1 करोड़ रूप्ये मुआवजा देने की मांग की है। अखिलेश यादव ने कहा की उनकी तरफ से पीड़ितों को जल्द ही सहायता राशि दे दी जाएगी।
मामले में हो रही है खूब राजनीति
आपको बता दे की 24 नवंबर को उत्तरप्रदेश के संभल में जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान दंगा हो गया था जिसमे 5 लोगों की मौत हो गई थी। दावा किया जा रहा है की संभल की जामा मस्जिद में हरिहर मंदिर है। इसकी जांच पडताल के लिए ही सर्वे की टीम मौके पर आई थी लेकिन कुछ पत्थबाजों ने माहौल खराब कर दिया। जिससे इस दंगे में 5 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। वहीं अब इस मामले में पक्ष और विपक्ष की तरफ से खूब राजनीति की जा रही है।
वहीं इस मामले में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने कोर्ट में कहा की उनकी टीम को मस्जिद में नहीं जाने दिया जा रहा है। टीम ने कहा की 1920 से इस मस्जिद की रखरखाव और संरक्षण की जिम्मेदारी हमारे पास है। लेकिन लंबे समय से हमारी टीम को वहां जाने से रोका जा रहा है। बता दे एएसआई ने 1998 में मस्जिद का आखिरी बार सर्वेक्षण किया था। उसके बाद से उन्हें वहां जाने से रोक दिया जाता था।
What's Your Reaction?






