अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, कहा- क्या बालिकाएं घर से बाहर निकलना कर दे बंद?

राजस्थान में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। गहलोत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा की भाजपा के शासन में असुरक्षा के कारण क्या बालिकाओं का घर से निकलना तक बन्द हो जाएगा?

Feb 18, 2025 - 12:23
 0  9

बलात्कार के मामले में नंबर 1 हो गया राजस्थान- गहलोत 
गहलोत ने आगे कहा की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भाजपा के शासन में राजस्थान नाबालिगों के साथ बलात्कार के मामलों में देश में नंबर 1 हो गया है। टोंक में नाबालिग दलित बालिका के साथ ब्लैकमेल कर गैंगरेप एवं अजमेर में कई स्कूली छात्राओं के साथ ब्लैकमेलमिंग एवं रेप के मामले दिखाते हैं कि अपराधियों में कानून का भय समाप्त हो गया है। 

प्रदेश में स्थिति होती जा रही है गंभीर 
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को महिला सुरक्षा के संबंध में गृह विभाग एवं पुलिस विभाग की बैठक कर समीक्षा करनी चाहिए कि राजस्थान में प्रतिदिन स्थिति गंभीर क्यों होती जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow