शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा
डोटासरा ने कहा की भाजपा की सरकार प्राइवेट स्कूलों के फायदे के लिए सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल बंद करना चाहती है। भजनलाल सरकार को एक साल हो गया है अब तक क्या ये सो रहे थे।

अंग्रेजी मीडियम स्कूलों को लेकर प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बयान पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भड़क गए है। डोटासरा ने कहा की भाजपा की सरकार प्राइवेट स्कूलों के फायदे के लिए सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल बंद करना चाहती है। भजनलाल सरकार को एक साल हो गया है अब तक क्या ये सो रहे थे। वहीं शिक्षा मंत्री के बयान को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने अनर्गल बताया। इसी के साथ उन्होेंने शिक्षा मंत्री को सुधर जाने की बात भी कही। उन्होने कहा की नए साल में शिक्षा मंत्री को सुधर जाना चाहिए।
भाजपा कर रही है षडयंत्र
डोटासरा ने कहा की भाजपा सरकार ने 1 वर्ष में षड्यंत्रपूर्वक ना तो अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को शिक्षक दिए और ना ही इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बजट दिया। शिक्षा मंत्री ने पहले दिन से निजी स्कूलों को लाभ पहुंचाने के लिए अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को बंद करने का भ्रम फैलाते रहे। बावजूद इसके अंग्रेजी माध्यम स्कूलों का परिणाम श्रेष्ठ रहा। आज प्रदेश में 7 लाख बच्चे इन स्कूलों में पढ़ रहे हैं, कहीं इनका विरोध नहीं है तो फिर सरकार बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ क्यों कर रही है?
What's Your Reaction?






