शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया की कब होंगे शिक्षकों के तबादले

प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा की उन्होंने कहा कि अभी परीक्षाओं का समय चल रहा है। परीक्षाओं के चलते शिक्षकों का तबादला सही नही होगा। इसके चलते शिक्षा विभाग को तबादलों से दूर रखा गया है।

Jan 4, 2025 - 17:31
 0  5
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया की कब होंगे शिक्षकों के तबादले

राजस्थान में ट्रांसफर्स पर लगा हुआ बैन हट गया है लेकिन टीचर्स के तबादले अभी भी नहीं हो रहे है। जिसके कारण प्रदेश में बवाल मचा हुआ है। इस पर आज प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बयान दिया है। दरअसल दिलावर आज बालोतरा के दौरे पर है, इस दौरान उन्होने कहा की उन्होंने कहा कि अभी परीक्षाओं का समय चल रहा है। परीक्षाओं के चलते शिक्षकों का तबादला सही नही होगा। इसके चलते शिक्षा विभाग को तबादलों से दूर रखा गया है। जब परीक्षाएं पूरी हो जाएगी, उस वक्त रणनीति के माध्यम से तबादले किए जाएंगे।

पिछली गहलोत सरकार पर साधा निशाना 
वहीं गहलोत सरकार के समय खुले इंग्लिश मीडियम स्कूलों पर निशाना साधते हुए मदन दिलावर ने कहा की पिछली सरकार ने एक भी अंग्रेजी स्कूल नहीं खोली है बल्कि हिंदी मीडियम स्कूलों में ही अंग्रेजी माध्यम का बोर्ड टांग दिया है। यहां तक की शिक्षक भी हिंदी माध्यम के ही नियुक्त किए गए थे। पिछली  कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए दिलावर ने कहा की कांग्रेस की सरकार ने सरकारी स्कूलों में शिक्षा का कबाड़ा कर दिया है। 

वोट बैंक की राजनीति करती है कांग्रेस 
इससे पहले भी पिछली कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए मदन दिलावर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था की कमजोर,शोषित और पीड़ित का शोषण करना तो कांग्रेस की पुरानी फितरत है।कांग्रेस ने हमेशा देश की जनता को कमजोर,पीड़ित के नाम पर झूठे वादे कर वोट बैंक की राजनीति की है। अच्छे भले चल रहे सरकारी स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम का कर के कांग्रेस ने इन स्कूलों को बंद करने का षडयंत्र किया। कन्या विद्यालयों को छात्रों के विद्यालय में मिला दिया जिससे स्कूलों में बालिकाओं का नामांकन घट गया। स्कूलों में ना तो अंग्रेजी के शिक्षक लगाए ना कोई संसाधन दिए केवल बोर्ड लगा कर अंग्रेजी माध्यम कर दिया।पिछली कांग्रेस सरकार ने केवल जनता को गुमराह करने का काम किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow