पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की बिधूडी के बयान की निंदा, बीजेपी नेताओं को लेकर जताया अफसोस

भाजपा नेता रमेश विधूडी का विवादित बयान भी काफी सुर्खियों में है। इस मामले पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। गहलोत ने विधूडी के बयान को घटिया बताते हुए कहा की देश का माहोल विवादास्पद बन गया है। भाजपा एक तरफ तो महिलाओं के मान सम्मान की बात करती है। वहीं उनके नेता घटिया और निंदनीय बयान देते है।

Jan 7, 2025 - 16:44
Jan 7, 2025 - 17:22
 0  104
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की बिधूडी के बयान की निंदा, बीजेपी नेताओं को लेकर जताया अफसोस

दिल्ली में चुनाव होने वाले है और सियासी माहौल काफी गरम नजर आ रहा है। वहीं भाजपा नेता रमे विधूडी का विवादित बयान भी काफी सुर्खियों में है। इस मामले पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। गहलोत ने विधूडी के बयान को घटिया बताते हुए कहा की दे का माहोल विवादास्पद बन गया है। भाजपा एक तरफ तो महिलाओं के मान सम्मान की बात करती है। वहीं उनके नेता घटिया और निंदनीय बयान देते है। फिर चाहे वो प्रियंका जी के बारे में हो या आतिषी जी के बारे में। 

दे के हालात है गंभीर- गहलोत 
गहलोत ने अफसोस जताया कि बिधूडी के बयान पर भाजपा के एक भी नेता की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। उन्होने कहा की आप समझ सकते है दे किस दिषा में जा रहा है। दे के हालात बहुत गंभीर है। दे में धु्रवीकरण की राजनीति हो रही है। इससे चुनाव तो जीते जा सकते है लेकिन दे की आने वाले समय में क्या स्थिति होगी। आने वाले समय में हम प्यार मोहब्बत से कैसे रहेंगे, किस प्रकार आपस में भाई-भाई की तरह रहेंगे, इस पर बहुत बड़ा क्वेश्चन मार्क लग गया है। इसी के साथ अशोक गहलोत ने कहा की सरकार में बैठे हुए लोगों की सबसे ज्यादा जिम्मेदारी होती है, इसको समझने की आवश्यकता है। अंत में गहलोत ने एक बार फिर रमे बिधूडी के बयान की घोर निंदा की। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow