Arvind Kejriwal का दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर गृहमंत्री अमित शाह पर तंज
Arvind Kejriwal ने कहा अमित शाह जी ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया है। दिल्ली को जंगलराज बना दिया है। चारों तरफ दहशत का माहौल है। बीजेपी से अब दिल्ली की कानून व्यवस्था संभल नहीं रही है। उन्होने कहा की अब दिल्ली वालों को एकजुट होकर आवाज उठानी पडेगी।

दिल्ली में कानून की व्यवस्था लगातार खराब होती जा रही है। वहीं प्रशासन इसमें कमजोर साबित हो रहा है। एक बार फिर राजधानी में एक व्यक्ति को सरेआम गोलियों से भून दिया। इस पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक Arvind Kejriwal ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा की दिल्ली में अपराधी बेखौफ घूम रहे है और गृहमंत्री चुनावों में बिजी है।
दिल्लीवासी खुद को असुरक्षित महसूस करते है
उन्होने कहा की दिल्ली में व्यापारी लगातार जबरन वसूल के कारण राजधानी छोड रहे है। महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस करती है। उन्होने कहा की पुलिस प्रशासन दिल्ली वालों की सुरक्षा करने में विफल होता जा रहा है। केजरीवाल ने कहा की दिल्ली पुलिस गृहमंत्रालय के अधीन है। ऐसे में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी गृहमंत्री अमित शाह की है। लेकिन हालात उनके नियंत्रण से बाहर होते जा रहे है।
केजरीवाल ने कहा अमित शाह जी ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया है। दिल्ली को जंगलराज बना दिया है। चारों तरफ दहशत का माहौल है। बीजेपी से अब दिल्ली की कानून व्यवस्था संभल नहीं रही है। उन्होने कहा की अब दिल्ली वालों को एकजुट होकर आवाज उठानी पडेगी।
What's Your Reaction?






