दिल्ली विधानसभा चुनावः 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 फरवरी को आएंगे नतीजे

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने यह जानकारी दी की दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को होंगे और इसके नतीजे 8 फरवरी को आ जाएंगे। चुनाव आयुक्त ने बताया की इस बार दिल्ली में एक करोड 55 लाख 24 हजार 858 वोटर्स है।

Jan 7, 2025 - 17:49
 0  5
दिल्ली विधानसभा चुनावः 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 फरवरी को आएंगे नतीजे

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख सामने आ गई है। चुनाव आयोग ने दिल्ली में एक फेज में ही इलेक्षन कराने का ऐलान किया है। आपको बता दे मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने यह जानकारी दी की दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को होंगे और इसके नतीजे 8 फरवरी को आ जाएंगे। चुनाव आयुक्त ने बताया की इस बार दिल्ली में एक करोड 55 लाख 24 हजार 858 वोटर्स है। तो वहीं दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 13033 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। वहीं वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के लिए भी घर से मतदान की सुविधा रहेगी। 

जीत के लिए सभी पार्टियों ने झोंकी अपनी ताकत 
वहीं सत्ताधारी आम आदमी पार्टी अब तक दिल्ली की 70 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है तो वहीं भाजपा ने अब तक 29 और कांग्रेस ने 47 नामों की घोषणा की है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आम आदमी पार्टी ने जीत के लिए फिर लाएंगे केजरीवाल गाना लाॅन्च किया तो वहीं भाजपा ने नारा दिया है की आपदा नहीं सहेंगे, बदल कर रहेंगे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow