पीएम के बाद अब पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने अजमेर शरीफ भेजी चादर
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी अजमेर दरगाह में चादर भेजी है। गहलोत की चादर राजस्थान वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष खानू खां बुधवाली ने दरगाह में पेश की साथ ही गहलोत का भेजा हुआ भाईचारे का संदेश भी पढ़ा।

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजमेर शरीफ में चादर भेजी थी। पीएम मोदी की चादर केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू लेकर गए थे। पीएम के बाद अब राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी अजमेर दरगाह में चादर भेजी है। गहलोत की चादर राजस्थान वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष खानू खां बुधवाली ने दरगाह में पेश की साथ ही गहलोत का भेजा हुआ भाईचारे का संदेश भी पढ़ा। बुधवाली ने कहा की गहलोत ने यह चादर ख्वाजा जी के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान प्रकट करने के लिए भेजी है।
सभी धर्मों का करें सम्मान
पूर्व सीएम ने भाईचारे का संदेश भी अजमेर दरगाह भिजवाया जिसमें लिखा था की तमाम भारत देश की सरजमीन पर रहने वाले लोग एक दूसरे के साथ भाईचारे और प्रेम मोहब्बत से रहें। सब को एक दुसरे के धर्म का सम्मान करना चाहिए और हमारा भारत देश प्रगति की राह पर चले। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा राजनीतिक एकजुटता और गहलोत के प्रति समर्थन के रूप में देखा जा रहा है। दरगाह पर गहलोत की यात्रा ने पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया और इसे धार्मिक और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने की पहल के रूप में भी देखा गया।
What's Your Reaction?






