केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah ने कांग्रेस पर पर लगाया संविधान निर्माता का अपमान करने का आरोप

केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। शाह ने कांग्रेस पर अंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया। वहीं भाजपा ने कहा की कांग्रेस सस्ती राजनीति कर रही है। 

Dec 18, 2024 - 13:21
 0  7
केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah ने कांग्रेस पर पर लगाया संविधान निर्माता का अपमान करने का आरोप

संसद में आज कांग्रेस के सांसदों ने बी आर अंबेडकर की फोटो को हाथ में लेकर हंगामा किया। इस पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। शाह ने कांग्रेस पर अंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया। वहीं भाजपा ने कहा की कांग्रेस सस्ती राजनीति कर रही है। 

अंबेडकर को लेकर शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा 
गौरतलब है की अमित शाह ने संविधान पर चर्चा के दौरान कांग्रेस पर हमला बोलते समय कहा था की आजकल एक फैशन हो गया है। आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर। शाह ने कहा की अगर इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता। आंबेडकर का नाम सौ बार लें, लेकिन आंबेडकर के बारे में कांग्रेस पार्टी का भाव क्या है, ये मैं बताता हूं।

कांग्रेस ने मांगा अमित शाह का इस्तीफा 
अमित शाह के बयान को कांग्रेस ने आंबेडकर का अपमान बताया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तो इस मुद्दे पर अमित शाह का इस्तीफा मांग लिया है। अमित शाह की टिप्पणी पर बुधवार को संसद में खासा हंगामा हुआ। विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में हाथों में आंबेडकर की तस्वीर लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर ने अमित शाह की टिप्पणी से नाराजगी जाहिर करते हुए आज संसद में स्थगन प्रस्ताव लाने की बात कही है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow