47 साल बाद कांग्रेस पार्टी ने बदला अपना रास्ता, भाजपा ने लगाया आरोप
47 बाद कांग्रेस पार्टी ने अपना मुख्यालय बदला है। पहले कांग्रेस का मुख्यालय 24 अकबर रोड पर हुआ करता था लेकिन अब 9ए कोटला रोड पर होगा। कांग्रेस के नए मुख्यालय के नाम को लेकर भाजपा कांग्रेस पर हमलावर है।

कांग्रेस पार्टी ने आज अपने नए मुख्यालय का उद्घाटन किया। राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी मुख्यालय का उद्घाटन किया है। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई नेता और सदस्य मौजूद थे। 47 बाद कांग्रेस पार्टी ने अपना मुख्यालय बदला है। पहले कांग्रेस का मुख्यालय 24 अकबर रोड पर हुआ करता था लेकिन अब 9ए कोटला रोड पर होगा। कांग्रेस के नए मुख्यालय के नाम को लेकर भाजपा कांग्रेस पर हमलावर है।
कांग्रेस ने नहीं खोया कभी भी धैर्य
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिाकर्जुन खडगे ने डाॅ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी और कहा वे इस मुख्यालय की लाइब्रेरी का नाम मनमोहन सिंह लाइब्रेरी रखेंगे। इसी के साथ उन्होने कहा की कांग्रेस ने 140 साल में कई उतार-चढ़ाव के पल देखे हैं, लेकिन कभी धैर्य नहीं खोया। हमारे नेताओं ने सिखाया है कि प्रचंड जीत हो तो घमंड नहीं करना और पराजय हो तो मायूस नहीं होना। हमें जनता से संपर्क बनाकर, एकता और अनुशासन के साथ उनके संघर्ष में साथ देना है और समाधान निकालना है। राहुल गांधी जी के नेतृत्व में श्भारत जोड़ो यात्राश् और श्भारत जोड़ो न्याय यात्राश् को सभी ने देखा। उनकी मेहनत और त्याग के बल पर इससे अभूतपूर्व सफलता मिली। इसके कारण लोगों में संविधान की रक्षा, जातिगत जनगणना, महंगाई, बेरोजगारी जैसे बुनियादी मुद्दों पर जागृति आई। इसी का नतीजा ये रहा कि लोक सभा चुनाव के बाद संविधान विरोधी ताकतें भी संविधान की बात करने लगी हैं। कांग्रेस का नया मुख्यालय पार्टी को एक नई उर्जा देगा, जिसके बूते हम लोगों के हक के लिए लड़कर कामयाब होंगे।
कांग्रेस ने किया मनमोहन सिंह का अपमान- भाजपा
दरअसल कांग्रेस ने एक बार फिर अपने नए मुख्यालय का नाम इंदिरा भवन रखा है जबकि उद्घाटन से पहले मुख्यालय के बाहर कुछ पोस्टर लगे हुए दिखाई दिए जिसमें इंदिरा गांधी भवन की जगह डाॅ. मनमोहन सिंह भवन लिखा हुआ था। इस पर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस के नए मुख्यालय के उद्घाटन पर कहा, नए मुख्यालय के नाम पर भी कांग्रेस पार्टी परिवारवाद कर रही है... कुछ कर्मठ कांग्रेसियों ने ये पोस्टर लगाया है कि जिस नए मुख्यालय का उद्घाटन किया गया है उसका नाम डॉ. मनमोहन सिंह के नाम पर रखा जाए... जब सवाल पूछा गया कि पार्टी मुख्यालय का नाम इंदिरा गांधी के नाम पर क्यों रखा गया?... तो कांग्रेस के कई नेताओं ने यह बयान दिया कि डॉ. मनमोहन सिंह से ज्यादा योगदान इंदिरा गांधी का है... यह दिखाता है कि डॉ. मनमोहन सिंह को केवल अपमानित करने का काम कांग्रेस करती है।
What's Your Reaction?






