दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025ः सपा प्रमुख ने कहा, भाजपा को हराना है उद्देष्य
सपा प्रमुख अखिलेष यादव ने मीडिया से कहा की दिल्ली में आप मजबूत है इसलिए समाजवादी पार्टी ने आम आदमी पार्टी को अपना समर्थन दिया है... सवाल दिल्ली का है। भाजपा हारे ये हमारा उद्देश्य है... जब उद्देश्य एक है तो झूठ-सच कुछ नहीं है।

दिल्ली विधानसभा के चुनाव नजदीक है और सभी पार्टियां और उनके नेता अपने अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। हाल ही दिल्ली की सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी को सपा प्रमुख अखिलेष यादव और आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनिवाल का समर्थन मिला है। आप को इस तरह से लगातार जो अलग अलग पार्टियों से समर्थन मिल रहा है इससे सियासी गलियारों में चर्चाएं है की इस बार भी आप का पलडा दिल्ली में भारी पड़ सकता है।
दिल्ली में आम आदमी पार्टी है मजबूत
वहीं दिल्ली चुनाव को लेकर सपा प्रमुख अखिलेष यादव ने मीडिया से कहा की इंडिया गठबंधन अखंड है। इंडिया गठबंधन जब बन रहा था... उस समय कहा गया था कि जो स्थानीय पार्टी जहां मजबूत है वहां इंडिया गठबंधन उसे मजबूती देगा। दिल्ली में आप मजबूत है इसलिए समाजवादी पार्टी ने आम आदमी पार्टी को अपना समर्थन दिया है... सवाल दिल्ली का है। भाजपा हारे ये हमारा उद्देश्य है... जब उद्देश्य एक है तो झूठ-सच कुछ नहीं है।
5 फरवरी को वोटिंग, 8 को रिजल्ट
आपको बता दे की 5 फरवरी को दिल्ली में विधानसभा चुनाव है और 8 फरवरी को नतीजे सामने आ जाएंगे। अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। पर्चा भरने के बाद केजरीवाल ने दिल्ली के जनता से कहा कि काम के लिए वोट दीजिएगा।
What's Your Reaction?






