हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चा़ैटाला ने 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस ली

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चा़ैटाला का आज 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। चा़ैटाला ने गुरूग्राम स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली।

Dec 20, 2024 - 13:05
 0  7
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश  चा़ैटाला ने 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस ली

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चा़ैटाला का आज 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। चा़ैटाला ने गुरूग्राम स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। चा़ैटाला चार बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रह चुके थे। हालांकि उन्होने अपना कार्यकाल सिर्फ एक बार ही पूरा किया। इसके अलावा ओमप्रकाश चा़ैटाला इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष भी थे। 

मनोहर लाल खट्टर ने जताया शोक 
चा़ैटाला के निधन पर कई नेताओं ने शोक जताया है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चा़ैटाला के निधन पर शोक जताते हुए कहा की हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री, इनेलो प्रमुख श्री ओम प्रकाश चा़ैटाला जी के निधन का दुखद समाचार मिला। प्रदेश के विकास में उनके अहम योगदान को सदैव याद किया जाएगा। 

ओमप्रकाश चा़ैटाला का जन्म 1 जनवरी 1935को डबवाली, सिरसा, हरियाणा के चा़ैटाला नामक गाँव में हुआ। उनका जन्म सिहाग गोत्र के एक जाट परिवार में हुआ। चा़ैटाला भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल के सबसे बड़े बेटे हैं। उनके दो बेटे है अजय सिंह व अभय सिंह और एक बेटी सुनीता है। उनके पुत्र अजय सिंह भिवानी लोकसभा सीट से पूर्व सांसद है और छोटे बेटे अभय ऐलनाबाद से पूर्व विधायक हैं , और उनके पोते दुष्यंत चा़ैटाला हिसार लोकसभा से पूर्व सांसद और हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow