राजधानी दिल्ली के प्रशांत विहार में जोरदार धमाका, केजरीवाल ने कहा- नींद से जागे गृहमंत्री
देश की राजधानी दिल्ली के प्रशांत विहार में आज एक जोरदार धमाका हुआ। ये धमाका इतना तेज था की स्थानीय लोगों ने दूर तक इसकी आवाज सुनी।

देश की राजधानी दिल्ली के प्रशांत विहार में आज एक जोरदार धमाका हुआ। ये धमाका इतना तेज था की स्थानीय लोगों ने दूर तक इसकी आवाज सुनी। हालांकि इस धमाके से किसी प्रकार की कोई जानमाल की हानि नहीं हुई। वहीं इसकी सूचना भी पुलिस को दे दी गई है। फिलहाल पुलिस धमाका होने के कारणों का पता लगा रही है।
पहले भी हो चुका है इसी तरह का धमाका
वहीं इससे पहले 20 अक्टूबर को भी प्रशांत विहार में इसी तरह का धमाका हुआ था जिसकी जांच एनआईए कर रही है। 20 अक्टूबर को हुए धमाके में भी किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ था। फिलहाल पुलिस ने लोगों से अफवाह ना फेलाने और शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस का कहना है की मामले को काफी गंभीरता से देख रहे है और मामले की जांच में पूरी तरह से जुट गए है।
केजरीवाल का केंद्र सरकार पर निशाना
दिल्ली में हुए धमाके को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने कहा की राजधानी दिल्ली की जनता पहले ही रंगदारी, मर्डर, लूट जैसे अपराधों के साये में जी रही है और अब एक धमाका भी हो गया। केजरीवाल ने गृहमंत्री से कहा की वे अपनी नींद से जागे और अपनी जिम्मेदारी निभाए। दिल्ली में सभी को सुरक्षित रहने का अधिकार है।
What's Your Reaction?






