Kisan Andolan: किसानों और पुलिस के बीच हुई टकराव, रविवार को दिल्ली करेंगे कूच
Kisan Andolan: किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा की हम कृषि मंत्री से वार्ता करना चाहते है। केंद्र ने हमें वार्ता का भरोसा दिया है। इससे पहले किसानों के एक जत्थे की हरियाणा पुलिस के साथ टकराव हो गया। इस दौरान पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए टियर गैस का उपयोग किया।

शंभू बाॅर्डर से एक बार फिर किसान दिल्ली कूच करने को तैयार है। रविवार को किसान संगठन दिल्ली कूच करने वाला है। शंभू बाॅर्डन पर किसान पिछले 8 महीनें धरना दे रहे है। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा की हम कृषि मंत्री से वार्ता करना चाहते है। केंद्र ने हमें वार्ता का भरोसा दिया है। इससे पहले किसानों के एक जत्थे की हरियाणा पुलिस के साथ टकराव हो गया। इस दौरान पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए टियर गैस का उपयोग किया। किसान नेता सरवन सिंह ने कहा की किसानों पर जो हमला हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण है। हम फिर से रणनीति बनाएंगे और रविवार को आगे बढेंगे। किसान आंदोलन को देखते हुए पुलिस व्यवस्था चाक चैबंद हो गई है।
सरकार को सुननी चाहिए किसानों की बात
वहीं किसानों के आंदोलन को देखते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की किसान सरकार के समक्ष अपनी मांगों को रखने और अपनी पीड़ा को व्यक्त करने के लिए दिल्ली आना चाहते हैं। उनपर आंसू गैस के गोले दागना और उन्हें तरह-तरह से रोकने का प्रयास करना निंदनीय है। सरकार को उनकी मांगों और समस्याओं को गंभीरता से सुनना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा की अन्नदाताओं की तकलीफ का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आज देश में हर घंटे एक किसान आत्महत्या करने को मजबूर होते हैं। मोदी सरकार की घोर असंवेदनशीलता के कारण पहले किसान आंदोलन में 700 से अधिक किसानों की शहादत को भी देश नहीं भूला है।
अन्नदाता होगा खुशहाल तो देश होगा खुशहाल
नेता प्रतिपक्ष राहुल ने किसानों की पीडा को समझते हुए उनकी मांगों का समर्थन किया। उन्होने कहा की एमएसपी की लीगल गारंटी, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार खेती की व्यापक लागत का 1.5 गुना एमएसपी, कर्ज माफी समेत तमाम मांगों पर सरकार को तुरंत अमल करना चाहिए। राहुल ने कहा की जब अन्नदाता खुशहाल होंगे तभी देश खुशहाल होगा!
What's Your Reaction?






