प्रियंका गांधी करती है अपने भाई राहुल पर गर्व
कांग्रेस सांसद Priyanka Gandhi ने कहा की मुझे मेरे भाई पर बहुत गर्व है, उनके लिए देश से बढ़कर कुछ नहीं है। प्रियंका ने कहा की ये लोग कुछ भी कहते रहें, फर्क नहीं पड़ता।

भाजपा लगातार कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर देशद्रोह का आरोप लगा रही है। इस पर कांग्रेस सांसद Priyanka Gandhi ने कहा की जो लोग आजादी की लड़ाई में 13 साल जेल में रहने वाले जवाहरलाल नेहरू जी को देशद्रोही कह सकते हैं। जो पाकिस्तान के दो टुकड़े करने वाली इंदिरा जी को देशद्रोही कह सकते हैं, जो राजीव गांधी जी को देशद्रोही कह सकते हैं। वो अगर राहुल जी के लिए ऐसा कह रहे हैं, तो कोई नई बात नहीं है। मुझे मेरे भाई पर बहुत गर्व है, उनके लिए देश से बढ़कर कुछ नहीं है। प्रियंका ने कहा की ये लोग कुछ भी कहते रहें, फर्क नहीं पड़ता।
वहीं आज कांग्रेसी नेता और सांसद संसद में संविधान की प्रति हाथ में लेकर आए थे। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा की मोदी सरकार अडाणी को बचाने के लिए लोकतंत्र की मार्यादाओं को तार तार कर रही है लेकिन ना तो हम रूकने वाले है और ना ही डरने वाले है। हम लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करते रहेंगे। राहुल ने कहा की हम जनता के अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे। इससे पहले भाजपा के राष्ट्र प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा था की देश से नफरत करने वालों से राहुल गांध को मोहब्बत है।
What's Your Reaction?






