6 दिन से बोरवेल में फंसी चेतना की मां का फूटा गुस्सा
चेतना की मां का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। अब चेतना की मां का गुस्सा फूट गया है। चेतना की मां ने प्रशासन से कहा की अगर वह कलेक्टर मैडम की बेटी होती तो क्या वह उसे इतने दिन तक उसे वहां रहने देती।

कोटपूतली में पिछले 6 दिनों से तीन साल की मासूम चेतना फंसी हुई है। एनडीआरएफ की टीम की लाख कोशिशों के बाद भी चेतना को अभी तक बाहर नहीं लाया जा सका है। वहीं शुक्रवार को बारिश होने के कारण भी प्रशासन अपना काम नहीं कर पाया। अभी चेतना 100 फीट नीचे फंसी हुई है।
कलेक्टर की बेटी होती तो क्या उसे वहां रहने देते- चेतना की मां
वहीं चेतना की मां का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। अब चेतना की मां का गुस्सा फूट गया है। चेतना की मां ने प्रशासन से कहा की अगर वह कलेक्टर मैडम की बेटी होती तो क्या वह उसे इतने दिन तक उसे वहां रहने देती। मेरी बेटी को 6 दिन हो गए, वह भूख-प्यास से तडप रही होगी। चेतना की मां ने अपनी बच्ची को जल्द से जल्द वहां से निकालने की गुहार लगाई है।
चेतना को बचाने के लिए किए जा रहे है हर संभव प्रयास
जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने बताया की बोरवेल के पास समानांतर गड्ढा खोदकर एल आकार की सुरंग के जरिए चेतना तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा की चेतना को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है।
What's Your Reaction?






