विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे आज, किसके सिर पर सजेगा ताज, जल्द ही होगा ऐलान
महाराष्ट्र् और झारखंड़ में आज विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजों का ऐलान होने जा रहा है। साथ ही कई राज्यों में हुए उपचुनाव के नतीजे भी आज ही आ जाएंगे।

महाराष्ट्र् और झारखंड़ में आज विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजों का ऐलान होने जा रहा है। साथ ही कई राज्यों में हुए उपचुनाव के नतीजे भी आज ही आ जाएंगे। सबसे पहले बात करें महाराष्ट्र् की तो यहां फिलहाल भाजपा$ बढ़त में चल रही है। तो वहीं झारखंड में झामुमों$ आगे चल रही है। वहीं महाराष्ट्र् में बीजेपी को रूझानों में बढ़त मिलने पर बीजेपी कार्यालय में मिठाईयां भी मंगवा ली गई है।
संजय राउत को लगी गड़बड़ी की आशंका
महाराष्ट्र् में भाजपा को बढ़त मिलने पर शिवसेना के नेता संजय राउत ने संशय जताया है। राउत का कहना है की ये असंभव है की महाराष्ट्र् में भाजपा को इतनी सीटें मिल जाएं। मीडिया से रूबरू होते हुए संजय राउत ने कहा की यह महाराष्ट्र् की जनता का फेसला नहीं हो सकता है। राउत ने भाजपा को बढ़त मिलने पर गड़बड़ी की आशंका जताई है। उन्होने कहा की यह महाराष्ट्र् की जनता का फेसला तो नहीं हो सकता। राउत ने कहा की महायुति ने पूरी मशीनरी को कब्जे में लिया है। इस राज्य की जनता तो बेईमान नहीं है, फिर शिंदे के सारे उम्मीदवार कैसे जीत सकते है?
वहीं गौतम अडाणी मामले पर राउत ने कहा की अडाणी मामले से भाजपा की पोल खुल गई है। इस पर से ध्यान हटाने के लिए ये पूरी कपट कारस्तानी हुई है। जिसकी तैयारी पहले से ही चल रही थी।
What's Your Reaction?






