थप्पड़ कांड़ः Naresh Meena प्रकरण पर Ashok Gehlot ने खोल दी पोल

पूर्व मुख्यमंत्री Ashok Gehlot ने इस मामले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। साथ ही उन्होने भाजपा सरकार पर भी सवाल खड़े कर दिए है।

Nov 14, 2024 - 14:22
Nov 15, 2024 - 22:47
 0  19
थप्पड़ कांड़ः Naresh Meena प्रकरण पर Ashok Gehlot ने खोल दी पोल
नरेश मीणा को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस

https://youtube.com/shorts/nUEiqbF6hVY?si=P0fGal7EIQGgR-sh

टोंक के देवली उनियारा में निर्दलीय प्रत्याशी Naresh Meena के एसडीएम को थप्पड़ मारने के बाद से मामला गरमाया हुआ है। पुलिस ने मीणा को हिरासत में ले लिया था लेकिन वे फरार हो गए थे। एक बार फिर पुलिस मीणा को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया। वहीं पुलिस ने आमजन से शांति बनाए रखने की अपील की है। गिरफ्तारी के बाद मीणा ने कहा मैं सरेंडर नहीं करूंगा। 


गहलोत ने भाजपा सरकार पर उठाए सवाल 
वहीं इस पूरे मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री Ashok Gehlot का बयान भी सामने आया है। गहलोत ने इस मामले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। साथ ही उन्होने भाजपा सरकार पर भी सवाल खड़े कर दिए है। अशोक गहलोत ने कहा की कल की घटना के बाद सरकार का इकबाल बचा है क्या। उन्होने कहा की कल जो  घटना हुई वह मामूली नहीं है। यह स्थिति बनी ही क्यों? हम सरकार से बार बार कहते है की आप गुड गर्वनेंस दो। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow