एक बार फिर राजस्थान भाजपा की बागडोर संभालेंगे मदन राठौड

मदन राठौड एक बार फिर राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष बने है। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को इस बात की घोषणा की है। उनके अलावा किसी अन्य ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया था।

Feb 22, 2025 - 14:05
 0  102
एक बार फिर राजस्थान भाजपा की बागडोर संभालेंगे मदन राठौड

मदन राठौड एक बार फिर राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष बने है। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को इस बात की घोषणा की है। उनके अलावा किसी अन्य ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया था। पार्टी ने चुनाव अधिकारी के तौर पर गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था। शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में रूपाणी के समक्ष 5 प्रस्तावकों ने मदन राठौड़ के समर्थन में नामांकन प्रस्तुत किया।

पार्टी नेतृत्व ने राठौड पर जताया विश्वास 
प्रदेश अध्यक्ष के रूप में राठौड़ की दोबारा नियुक्ति को भाजपा की आगामी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। संगठन में उनकी पकड़ और व्यापक अनुभव को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने उन्हें फिर से यह जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी अगुवाई में भाजपा ने पिछले चुनावों में मजबूत प्रदर्शन किया था। जिसे देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने दोबारा उन पर विश्वास जताया है। मदन राठौड़ ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था।

70 वर्षीय राठौड़ पाली जिले के मूल निवासी हैं और 2003-08 और 2013-18 के बीच मुख्यमंत्री के रूप में वसुंधरा राजे के दो कार्यकालों के दौरान दो बार विधायक रहे। उन्होंने 1970 के दशक में पाली में आरएसएस के प्रचारक के रूप में शुरुआत की, 1980 के दशक के मध्य में भाजपा में चले गए। भाजपा की पाली जिला इकाई में विभिन्न पदों पर रहने के बाद, वे राज्य इकाई में चले गए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow