हाड़ कंपा देने वाली सर्दी ने किया परेशान, विजिबिलिटी हुई जीरों के करीब

मौसम विभाग के अनुसार ने शीतलहर, कोहरे और बारिश की संभावना भी जताई है। आज साल के आखिरी दिन भी लोगों को कोहरे से राहत नहीं मिलने वाली है। जिसके कारण तापमान में और कमी रहने वाली है।

Dec 31, 2024 - 11:43
 0  10
हाड़ कंपा देने वाली सर्दी ने किया परेशान, विजिबिलिटी हुई जीरों के करीब

राजस्थान में सर्दी ने लोगों को परेशान कर दिया है। पिछले कई दिनों से सूरज ने भी दर्शन नहीं दिए है। आज भी धूप नहीं निकलने के आसार है। वहीं कोहरे से भी लोग परेशान नजर आ रहे है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी शून्य के बराबर हो गई है। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर 12 बजे तक भी काफी घना कोहरा दिखाई दे रहा है।

साल 2025 की शुरूआत भी होगी गलन भरी 
मौसम विभाग के अनुसार ने शीतलहर, कोहरे और बारिश की संभावना भी जताई है। आज साल के आखिरी दिन भी लोगों को कोहरे से राहत नहीं मिलने वाली है। जिसके कारण तापमान में और कमी रहने वाली है। साथ ही गलन भरी सर्दी का अहसास बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार यानि की नए साल की पहली तारीख से भी तापमान में गिरावट आने की संभावना है। कई इलाकों में तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस गिरावट आने का अनुमान है। जिससे कुछ जगहों पर कोहरा और शीतलहर चलने की संभावना है। 

कहीं किसान हुए खुश तो कहीं परेशान 
वहीं मावठ होने से किसानों के चेहरे खिले हुए नजर आ रहे है। किसानों  ने बताया की बारिश से फसलों में यूरिया की पूर्ति हो गई है। वहीं रवि की सरसों और आलू और मटर की फसलों में मौसम का मिजाज विपरीत माना जा रहा है। गेहूं और चना फसल के लिए मौसम फायदेमंद है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow