राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का 85 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

आचार्य सत्येंद्र दास लगभग 32 सालों से राम लला मंदिर से जुड़े हुए है। वे 1992 में बाबरी विध्वंस से पहले से ही इसी मंदिर में पूजा अर्चना कर रहे हैं। वे अब भी राम मंदिर के मुख्य पुजारी हैं। उनका कहना है कि भगवान किसी एक पार्टी के नहीं, बल्कि सभी के हैं।

Feb 12, 2025 - 11:14
 0  2
राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का 85 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

अयोध्या में स्थित राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने आज यानी बुधवार को अंतिम सांस ली है। 3 फरवरी को सत्येंद्र दास महाराज को ब्रेन हेमरेज हुआ था जिसके बाद से वे लखनऊ पीजीआई अस्पताल में भर्ती थे। आचार्य सत्येंद्र दास का अंतिम संस्कार अयोध्या में ही किया जाएगा। दास के निधन के बाद से अयोध्या के मठ मंदिरों में शोक की लहर दौड गई है। 

32 सालों से कर रहे है रामलला की सेवा 
आपको बता दे आचार्य सत्येंद्र दास लगभग 32 सालों से राम लला मंदिर से जुड़े हुए है। वे 1992 में बाबरी विध्वंस से पहले से ही इसी मंदिर में पूजा अर्चना कर रहे हैं। वे अब भी राम मंदिर के मुख्य पुजारी हैं। उनका कहना है कि भगवान किसी एक पार्टी के नहीं, बल्कि सभी के हैं। प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे देश में राममय माहौल है, लेकिन इसी बीच कुछ नेता इसको लेकर सवाल उठा रहे हैं। इस बारे उन्होंने कहा कि देखिये उनको संदेश दें कि भगवान किसी एक के नहीं हैं, सबके हैं। भगवान कोई एक पार्टी के नहीं हैं। इसलिए यदि भगवान में श्रद्धा विश्वास है, उसी के भगवान हैं। यह राजनीति से परे है और इसमें जिसका विश्वास, जिसकी श्रद्धा होगी, वही पूजा अर्चना करेगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक
आचार्य सत्येंद्र दास के निधन पर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताते हुए कहा की परम रामभक्त, श्री राम जन्मभूमि मंदिर, श्री अयोध्या धाम के मुख्य पुजारी आचार्य श्री सत्येन्द्र कुमार दास जी महाराज का निधन अत्यंत दुःखद एवं आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है। विनम्र श्रद्धांजलि! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे तथा शोक संतप्त शिष्यों एवं अनुयायियों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

गृहमंत्री ने दी श्रद्धांजलि 
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सत्येंद्र दास के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा की श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास जी का निधन संत समाज और श्रद्धालुओं के लिए अपूरणीय क्षति है। राम भक्तों के बीच श्रद्धा और आस्था के प्रतीक रहे आचार्य जी का जीवन प्रभु की सेवा और भक्तों के मार्गदर्शन में सदैव समर्पित रहा। श्री राम जन्मभूमि आंदोलन में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई। प्रभु श्री राम पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों एवं अनुयायियों को संबल प्रदान करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow