मशहूर काॅमेडियन टीकू तलसानिया की हालत गंभीर
टीवी काॅमेडियन टीकू तलसानिया को आज दिल का दौरा पड़ा है। अभिनेता की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

टीवी के मषहूर काॅमेडियन टीकू तलसानिया को आज दिल का दौरा पड़ा है। अभिनेता की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। टीकू तलसानिया ने कई फिल्मों में काम किया है और टीवी शोज भी किए हैं। आपको बता दे टीकू तलसानिया टीवी और बाॅलीवुड में अपनी एक अलग ही पहचान रखते है। उन्होने फिल्मों और टीवी सीरियल्स में अपनी अदाकारी से एक दर्षकों का हर बार दिल जीता है।
बाॅलीवुड के मंझे हुए कलाकार है तलसानिया
70 साल के एक्टर टीकू तलसानीय बॉलीवुड कर मंझे हुए कलाकार हैं, वह अधिकतर कॉमेडी रोल में नजर आते हैं। 20े के दशक में टीकू के बिना फिल्में अधूरी मानी जाती थी। उनकी फेमस फिल्मों में शामिल है बोल राधा बोल, कुली नंबर 1, हीरो नंबर 1, बड़े मियां-छोटे मियां आदि। आखिरी बार एक्टर को 2024 में आई फिल्म विक्की-विद्या का वो वाला वीडियो में देखा गया था। इसके अलावा टिकू ने कई टीवी शोज में भी काम किया है। जैसे ही हार्ट अटैक की खबर सामने आई फैंस उनके ठीक होने की दुआ करने लगे।
What's Your Reaction?






