प्रचंड़ जीत के बाद पीएम मोदी ने दिल्लीवासियों को सिर झुकाकर किया नमन
पीएम ने कहा की आज दिल्ली की जनता ने साफ कर दिया है कि दिल्ली की असली मालिक सिर्फ और सिर्फ दिल्ली की जनता है। जिनको दिल्ली का मालिक होने का घमंड था, उनका सच से सामना हो गया। दिल्ली के इस जनादेश से ये भी स्पष्ट है कि राजनीति में शॉर्टकट के लिए, झूठ और फरेब के लिए कोई जगह नहीं है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं में खुषी की लहर दौड पड़ी है। नतीजे सामने आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी कार्यालय पहुंचे और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा की आज दिल्ली और दिल्ली के लोगों में एक उत्साह भी है और सुकून भी है। उत्साह विजय का है और सुकून दिल्ली को आपदा से मुक्त करने का है।
एक दशक की आपदा से दिल्ली हुई मुक्त
पीएम ने कहा की मैं दिल्ली के हर परिवारजन को मोदी की गारंटी पर भरोसा करने के लिए सिर झुकाकर नमन करता हूं। दिल्ली ने दिल खोलकर हमें प्यार दिया और मैं दिल्लीवासियों को फिर से एक बार विष्वास दिलाता हूं की आपके इस प्यार को सवा गुना करके विकास के रूप में हम लौटाएंगे। पीएम ने कहा की आप की ये विजय ऐतिहासिक है। दिल्ली के लोगों ने आपदा को बाहर कर दिया है। एक दशक की आपदा से दिल्ली मुक्त हुई है। दिल्ली का जनादेश स्पष्ट है- आज दिल्ली में विकास, विजन और विष्वास की जीत हुई है। आज आबंडर, अराजकता, अहंकार और दिल्ली पर छाई आपदा की हार हुई है।
वहीं कार्यकर्ताओं की मेहनत की प्रषंसा करते हुए पीएम मोदी ने कहा की इस नतीजे ने भाजपा के कार्यकर्ताओं की दिन रात की मेहनत, उनके परिश्रम को चार चांद लगा दिए हैं। आप सभी कार्यकर्ता इस विजय के हकदार हैं। मैं भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को इस विजय की बहुत बहुत बधाई देता हूं।
दिल्ली की असली मालिक दिल्ली की जनता है
पीएम ने कहा की आज दिल्ली की जनता ने साफ कर दिया है कि दिल्ली की असली मालिक सिर्फ और सिर्फ दिल्ली की जनता है। जिनको दिल्ली का मालिक होने का घमंड था, उनका सच से सामना हो गया। दिल्ली के इस जनादेश से ये भी स्पष्ट है कि राजनीति में शॉर्टकट के लिए, झूठ और फरेब के लिए कोई जगह नहीं है।
What's Your Reaction?