दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका, 8 विधायकों ने छोड़ी पार्टी

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आप के आठ सदस्यों ने चुनाव से पहले इस्तीफा दे दिया है। सभी सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। इन सभी विधायकों ने आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार और भेदभाव का आरोप लगाया है।

Feb 1, 2025 - 19:19
 0  23
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका, 8 विधायकों ने छोड़ी पार्टी

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आप के आठ सदस्यों ने चुनाव से पहले इस्तीफा दे दिया है। सभी सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। इन सभी विधायकों ने आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार और भेदभाव का आरोप लगाया है। आप  विधायक ऋतुराज झा ने भाजपा पर इन विधायकों को लालच देने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि मुझे भी पार्टी छोड़ने का लालच दिया गया था, लेकिन मैं आखिरी दम तक आप में रहूंगा।

26 विधायकों के टिकट काटे आप ने 
आप ने 21 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच यानी 30 दिनों में कुल 5 लिस्ट में 70 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे। इसमें 26 विधायकों के टिकट काट दिए गए थे जबकि 4 विधायकों की सीट बदली गई थी। दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग होनी है। रिजल्ट 8 फरवरी को आएगा।

8 फरवरी को आएगा रिजल्ट 
एक तरफ तो आम आदमी पार्टी पर लगातार यमुना को प्रदूषित करने का आरोप लग रहा है तो वहीं अब चुनाव से चार दिन पहले इस तरह से 8 सदस्यों के पार्टी छोड़ देने के कारण आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। इन सब बातों का आम आदमी पार्टी पर क्या कुछ असर होने वाला है, ये तो आगामी 8 फरवरी को ही पता चलेगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow