यमुना में जहर वाली टिप्पणी पर फंसे अरविंद केजरीवाल, चुनाव आयोग ने मांगा जवाब

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल यमुना में जहर वाली टिप्पणी पर फंस गए है। चुनाव आयोग ने गुरुवार को आप संयोजक अरविंद केजरीवाल से कहा कि वह यमुना में बढ़े हुए अमोनिया के मुद्दे को नदी में जहर घोलने के अपने आरोप के साथ न मिलाएं। केजरीवाल को चुनाव आयोग ने हरियाणा सरकार के खिलाफ अपने आरोपों पर स्पष्टीकरण देने का एक और मौका दिया है।

Jan 30, 2025 - 13:51
Jan 30, 2025 - 13:54
 0  12
यमुना में जहर वाली टिप्पणी पर फंसे अरविंद केजरीवाल, चुनाव आयोग ने मांगा जवाब

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल यमुना में जहर वाली टिप्पणी पर फंस गए है। चुनाव आयोग ने गुरुवार को आप संयोजक अरविंद केजरीवाल से कहा कि वह यमुना में बढ़े हुए अमोनिया के मुद्दे को नदी में जहर घोलने के अपने आरोप के साथ न मिलाएं। केजरीवाल को चुनाव आयोग ने हरियाणा सरकार के खिलाफ अपने आरोपों पर स्पष्टीकरण देने का एक और मौका दिया है। उनके जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर चुनाव आयोग ने उनसे यमुना के जहर के प्रकार, मात्रा, प्रकृति और तरीके पर विशिष्ट और सटीक प्रतिक्रिया के साथ तथ्यात्मक साक्ष्य देने को कहा है। 

चुनाव आयोग ने किए 5 सवाल 
यमुना में जहर के आरोपों पर चुनाव आयोग ने गुरुवार को अरविंद केजरीवाल को लेटर लिखकर 5 सवाल किए। ईसीआई ने पूछा- यमुना में जहर कौन सा पाया गया है और यह किस जगह मिला। साथ ही केजरीवाल यह भी बताएं कि किन इंजीनियर्स ने इसे डिटेक्ट किया और उन्होंने पानी में जहर को रोकने के लिए क्या किया। चुनाव आयोग ने इन 5 सवालों के जवाब के लिए केजरीवाल को शुक्रवार यानी 31 जनवरी सुबह 11 बजे तक का समय दिया। ईसीआई ने कहा है कि अगर केजरीवाल सफाई नहीं देते हैं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "मैं चुनाव आयोग से कहना चाहूंगा कि वे दिल्ली में पैसे का खुला वितरण नहीं दिख रहा। चुनाव आयोग राजनीति कर रहा है क्योंकि राजीव कुमार अपनी सेवानिवृत्ति के बाद नौकरी चाहते हैं। मैं उन्हें बताना चाहूंगा कि इतिहास उन्हें माफ नहीं करेगा। मुझे पता है कि वे मुझे 2 दिनों के भीतर जेल में डाल देंगे, डाल दें। अगर उन्हें राजनीति करनी है, तो दिल्ली की किसी भी सीट से चुनाव लड़ लें। मैं चुनाव आयोग को तीन बोतलें (जिसमें क्लोरीन मिला हुआ 7 PPM अमोनिया-दूषित पानी होगा) भी भेजूंगा। राजीव कुमार को भेजूंगा। तीनों चुनाव आयुक्तों को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसे पीने दें, हम अपनी गलती मान लेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow