बढ़ता जा रहा है सर्दी का सितम, अगले तीन दिन है शीतलहर के साथ बारिश का अलर्ट
जम्मू कश्मीर में बर्फबारी शुरू होने के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। श्रीनगर में पारा -8.5 पहुंच गया है। 133 साल में यहां तीसरी बार पारा इतना नीचे गया है।

जैसे जैसे दिसंबर आगे बढ़ता जा रहा है वैसे वैसे सर्दी का सितम भी बढ़ता जा रहा है। बात करें राजस्थान की तो यहां पर शीतलहर और कोहरे ने लोगों की समस्याओं को बढ़ा दिया है। सुबह और देर रात आवागमन करने वाले लोगों को कोहरे के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। वहीं बहुत से लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते नजर आ रहे है। राजस्थान के कई जिलों में शीतलहर के साथ बारिश की संभावना भी जताई जा रही है।
जम्मू कश्मीर में बर्फबारी शुरू
जम्मू कश्मीर में बर्फबारी शुरू होने के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। श्रीनगर में पारा -8.5 पहुंच गया है। 133 साल में यहां तीसरी बार पारा इतना नीचे गया है। हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग द्वारा अगले 5 दिन तक भीषण शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। कोल्डवेव के बीच आज से 3 दिन तक दो जिलों में घने कोहरे की भी चेतावनी दी गई है। मंडी की बल्ह घाटी के आसपास लोगों को सुबह से दोपहर तक कोहरा परेशान करेगा।
What's Your Reaction?






