कौन है Lidia Thorpe ? जिसने Britain's King Charles का तमाशा बनाकर बटोर ली सुर्खियां
Australian Senator Lidia Thorpe ने Britain's King Charles and Queen Camilla की Australia Parliamentary reception के दौरान किरकिरी कर दी। अब ये मामला पूरी दुनिया में सुर्खियों में बना हुआ है।

Australian Senator Lidia Thorpe protest as Britain's King Charles ब्रिटेन का शाही परिवार अपना एक अलग रौब रखता था। ये वही परिवार है जिनकी रानी का सिक्का दुनिया भर में चला. भारत भी ब्रिटेन के गुलाम देशों में से एक रह चुका है. आज के युग में ब्रिटेन के इस शाही परिवार का दबदबा केवल उनके अपने देश तक ही सीमित रह गया है। लेकिन अब ऐसी घटना घटित हुई है जिसके बाद ब्रिटेन का ये शाही परिवार फिर सुर्खियों में आ गया है। इस बार इसका कारण है लिडिया थोर्प
Lidia Thorpe का परिचय
लिडिया थोर्प का जन्म साल 1973 में ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य के कार्लटन में हुआ। लिडिया थोर्प गुन्नई, गुंडितजमारा और दजब वुरंद जातीय समुदाय से ताल्लुक रखती हैं। ऑस्ट्रेलिया में मूलनिवासी मुद्दों की वकालत करने वाली प्रमुख शख्सितय में शामिल हैं। थोर्प ने स्विनबर्न यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी से सामुदायिक विकास में डिप्लोमा और सार्वजनिक क्षेत्र प्रबंधन में स्नातक की डिग्री हासिल की है। लेकिन उनकी पहचान देश में राजशाही के कड़े विरोधी के रूप में है।
यहां शुरू हुआ राजनीतिक सफर
Lidia Thorpe 2017 विक्टोरियन विधानसभा में पहली बार साल पहुंची थीं। उन्होंने में नॉर्थकोट सीट के लिए उपचुनाव में जीत हासिल की थी और उन्हें 45 प्रतिशत से ज्यादा प्राथमिक वोट मिले थे। दिसम्बर 2018 में वह लेबर उम्मीदवार कैट थियोफेनस से हार गईं। साल 2020 में विक्टोरियन ग्रींस के सदस्यों ने संघीय सीनेट के लिए लिडिया थोर्प को चुना। वह विक्टोरिया का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली आदिवासी महिला के साथ ही ग्रींस की पहली आदिवासी संघीय सांसद भी हैं। मई 2022 में उनके फिर से चुने जाने के बाद ग्रींस पार्टी रूम ने उन्हें सीनेट में पार्टी के उपनेता के रूप में चुना। उन्होंने फरवरी 2023 में ग्रींस पार्टी छोड़ दी।
इसलिए किया किंग चार्ल्स का विरोध?
Lidia Thorpe के दिए एक बयान के अनुसार उनका लक्ष्य King Charles को साफ-साफ समझाना था। उन्होंने जोर देकर कहा कि 'संप्रभु होने के लिए आपको इस जमीन (ऑस्ट्रेलिया) का होना चाहिए। वह इस भूमि के नहीं हैं।' लिडिया थोर्प लंबे समय से ब्रिटिश राजशाही की आलोचक रही हैं। उन्होंने ब्रिटिश राजशाही पर ऑस्ट्रेलियाई लोगों के खिलाफ नरसंहार करने का आरोप लगाया।
What's Your Reaction?






