Maharashtra Election 2024: भारी सिक्योरिटी के साथ सलमान-शाहरूख समेत कई हस्तियों ने निभाई अपनी जिम्मेदारी
महाराष्ट्र् में आज 288 विधानसभा सीटों पर लोकतंत्र के पर्व का आयोजन हुआ। इस मौके पर कई हस्तियों ने आज अपने मताधिकार का उपयोग किया। कई सेलेब्रिटि काफी हैवी सिक्योरिटी के साथ मतदान केंद्र पहुंची।

महाराष्ट्र् में आज 288 विधानसभा सीटों पर लोकतंत्र के पर्व का आयोजन हुआ। इस मौके पर कई हस्तियों ने आज अपने मताधिकार का उपयोग किया। कई सेलेब्रिटि काफी हैवी सिक्योरिटी के साथ मतदान केंद्र पहुंची। इस मौके पर सलमान खान भारी सिक्योरिटी के साथ केंद्र पर पहुंचे। आपको बता दे की लाॅरेंस विश्नोई से मिली धमकी के बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं शाहरूख खान अपनी बेटी और बेटे के साथ मतदान केंद्र पहुंचे।
नागरिकता मिलने के बाद अक्षय कुमार ने पहली बार डाला वोट
अभिनेता राजकुमार राव ने मतदान डालने के बाद जनता से भी मतदान करने की अपील की। उन्होने कहा की मतदान करना बहुत जरूरी है। वहीं नागरिकता मिलने के बाद पहली बार अक्षय कुमार ने यहां पर अपने मत का उपयोग किया। मतदान करने के बाद अक्षय कुमार ने चुनाव आयोग की व्यवस्थाओं की तारीफ भी की। उन्होने कहा की वरिष्ठ नागरिकों के लिए अच्छी व्यवस्था है। साथ ही साफ सफाई भी काफी अच्छी है।
वहीं अभिनेता कार्तिक आर्यन, फराह खान, जाॅन अब्राहम, गोविंदा समेत कई हस्तियों ने लोकतंत्र के महापर्व पर अपनी जिम्मेदारी निभाई।
What's Your Reaction?






