बाॅलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी की बहन पर डबल मर्डर केस, न्यूयाॅर्क पुलिस ने लिया हिरासत में
बाॅलीवुड की अभिनेत्री नरगिस फाखरी की बहन आलिया डबल मर्डर केस में फंस गई है। इस मामले में न्यूयाॅर्क पुलिस ने आलिया को हिरासत में भी ले लिया है।

बाॅलीवुड की अभिनेत्री नरगिस फाखरी की बहन आलिया डबल मर्डर केस में फंस गई है। इस मामले में न्यूयाॅर्क पुलिस ने आलिया को हिरासत में भी ले लिया है। गौरतलब है की न्यूयाॅर्क में आलिया के गैरेज में आग लगने से उनके एक्स बाॅयफ्रेंड और उनकी गर्लफ्रेंड की मौत हो गई है। कुछ चश्मदीदों ने आलिया पर ये आरोप लगाया है की वो आग आलिया ने ही लगाई है।
आलिया पहले भी कह चुकी है वे लगा देंगी आग
इस घटना के दौरान क्या क्या हुआ है, इसकी जानकारी एक शख्स ने दी। उसने बताया की उन्हें कुछ जलने की बदबू आई थी। इसके बाद जब उन्होने देखा तो उन्हें काउच जलता हुआ दिखाई दिया। चश्मदीद ने आलिया के बारे में बताया की उनका और उनके बाॅयफ्रेंड का रिश्ता ज्यादा अच्छा नहीं था। आलिया अकसर ये कहती थी की वे घर और जैकब जो की उनका बाॅयफ्रेंड था, उसे एक दिन आग लगा देंगी। हालांकि उस वक्त आलिया की इन बातों को सब मजाक में ही लेते थे।
मां ने आरोपों को बताया गलत
इस मामले में नरगिस की मां ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है की उनकी बेटी आलिया ऐसा नहीं कर सकती। आलिया की मां ने कहा की उनकी बेटी को फंसाया जा रहा है क्योंकि वे ऐसी लडकी नही है की किसी को मार दे। उन्होने कहा की आलिया तो लोगों की मदद करने की कोशिश करती है।
What's Your Reaction?






