विनोद तावड़े को आया गुस्सा, कांग्रेस नेताओं को भिजवाया कानूनी नोटिस
भाजपा नेता विनोद तावड़े ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, राहुल गांधी और सुप्रिया श्रीनेत को कानूनी नोटिस भिजवाया है। तावडे के अनुसार यदि कांग्रेस नेताओं ने 24 घंटे में माफी नहीं मांगी तो उन पर मानहानी का केस किया जाएगा।

भाजपा नेता विनोद तावड़े ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, राहुल गांधी और सुप्रिया श्रीनेत को कानूनी नोटिस भिजवाया है। तावडे के अनुसार यदि कांग्रेस नेताओं ने 24 घंटे में माफी नहीं मांगी तो उन पर मानहानी का केस किया जाएगा। गौरतलब है की महाराष्ट्र् विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से पहले बहुजन विकास अघाडी के नेता हितेंद्र ठाकुर ने तावडे पर मतदाताओं को पैसा बांटने का आरोप लगाया था। जिसके बाद विपक्षी दलों ने तावडे पर आरोप की बौछार कर दी।
कांग्रेस ने देश को गुमराह करने की कोशिश की
तावडे का कहना है की उन पर लगाए गए सभी आरोप गलत है। कांग्रेस का एजेंडा सिर्फ झूठ को फेलाना है। कांग्रेस जनता को भ्रमित करती है। तावडे ने कांग्रेस पर झूठ फैलाने और देश को गुमराह करने का आरोप लगाया। तावडे का कहना है कांग्रेस ने उनकी और भाजपा की छवि खराब करने की कोशिश की है लेकिन सच्चाई जनता के सामने है। मामले में जिन पैसों को बांटने की बात कही जा रही है वे चुनाव आयोग और पुलिस को बरामद नहीं हुए है। इसके साथ ही तावडे ने कहा की भाजपा सच्चाई और विश्वास के साथ देश की जनता के साथ हमेशा से खड़ी है।
What's Your Reaction?






