संसद में पेश हुआ एक देश एक चुनाव बिल, कांग्रेस ने साधा निशाना

लोकसभा में आज एक देश एक चुनाव बिल पेश हुआ। इस दौरान जो भी सांसद संसद में पेश नही थे उन्हें नोटिस भेजा गया। बीजेपी के 20 सांसद बिल पेश करने के समय मौजूद नहीं थे।

Dec 17, 2024 - 18:39
 0  11
संसद में पेश हुआ एक देश एक चुनाव बिल, कांग्रेस ने साधा निशाना

लोकसभा में आज एक देश एक चुनाव बिल पेश हुआ। इस दौरान जो भी सांसद संसद में पेश नही थे उन्हें नोटिस भेजा गया। बीजेपी के 20 सांसद बिल पेश करने के समय मौजूद नहीं थे। बिल पेश कर के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा की आज आप श्वन नेशन-वन इलेक्शनश् का विरोध कर रहे हैं, लेकिन आप की वजह से ही श्वन नेशन-वन इलेक्शनश्  लाना पड़ रहा है।1952 से 1967 तक, वन नेशन-वन इलेक्शन था,  लेकिन आपने (कांग्रेस) आर्टिकल 356 लगाकर राज्यों की चुनी हुई सरकारों को बार बार गिराकर चुनाव की स्थिति ला दी। भाजपा के इस बिल पर कांग्रेस ने जमकर निशाना साधा। 

भाजपा नहीं चाहती लोकतांत्रिक प्रक्रिया- वेणुगोपाल 
कांग्रेस पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा की एक राष्ट्र-एक चुनाव को व्यावहारिक नहीं बताते हुए उन्होंने संसद में विधेयकों के पारित होने पर संदेह व्यक्त किया। एक सवाल के जवाब में वेणुगोपाल ने कहा, एक राष्ट्र-एक चुनाव के पीछे की स्पष्ट मंशा एक राष्ट्र-कोई चुनाव नहीं है। भाजपा का मुख्य एजेंडा ही एक राष्ट्र-कोई चुनाव नहीं है। वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया बिल्कुल नहीं चाहते हैं। पूरी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को धीरे-धीरे ध्वस्त करने के लिए वे एक राष्ट्र-एक चुनाव का नया विचार ला रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow