भारत सरकार ने किया राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का ऐलान, मनु भाकर को मिलेगा खेल रत्न
भारत सरकार ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। 17 जनवरी को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू खिलाड़ियों को पुरस्कारा से सम्मानित करेंगी। सरकार ने मनु भाकर, डी गुकेश, भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालंपियन प्रवीण कुमार को भी खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा।

भारत सरकार ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। 17 जनवरी को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू खिलाड़ियों को पुरस्कारा से सम्मानित करेंगी। सरकार ने मनु भाकर, डी गुकेश, भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालंपियन प्रवीण कुमार को भी खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा। खेल मंत्रालय ने बयान में कहा, समिति की सिफारिशों और सरकार की जांच के आधार पर खिलाड़ियों, कोच, विश्वविद्यालयों को पुरस्कार देने का फैसला किया गया है।
इनके अलावा 5 कोच को द्रोणाचार्य अवॉर्ड मिलेगा, इनमें 2 लाइफ टाइम अचीवमेंट के लिए हैं। 34 प्लेयर्स को अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा, इनमें 2 लाइफ टाइम अचीवमेंट के लिए हैं। 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में अवॉर्ड सेरेमनी होगी।
पहले लिस्ट में नहीं था भाकर का नाम
बता दें कि इससे पहले भाकर का लिस्ट में नाम नहीं था ऐसे में मनु भाकर के पिता ने नाराजगी जताई थी। रामकिशन भाकर ने अवॉर्ड के लिए मनु की उपेक्षा की बात कही थी। मनु भाकर के पिता ने कहा कि मनु ने अवॉर्ड के लिए आवेदन किया था, लेकिन उसे नजरअंदाज किया गया। भारत में ओलिंपिक खेलों की अहमियत नहीं है। देश के लिए खेलने और पदक जीतने का क्या फायदा है। जब सम्मान के लिए हाथ फैलाने पड़े ? मनु पिछले दो तीन साल से लगातार आवेदन कर रही हैं और मैं इसका गवाह हूं। इसमें खेल रत्न, पद्मश्री और पद्म भूषण सम्मान शामिल है। ऐसे में इसके बाद अब खिलाड़ी को खेल रत्न देने का ऐलान किया गया है।
What's Your Reaction?






