राजस्थानः तापमान में गिरावट के साथ ठंड ने पकड़ा जोर
राजस्थान में धीरे धीरे ही सही लेकिन सर्दी अपना जोर पकड़ रही है। राज्य के अधिकांश शहरों में अब सुबह और शाम हो तेज सर्दी पड़ने लग गई है। तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड भी बढ़ती जा रही है।

राजस्थान में धीरे धीरे ही सही लेकिन सर्दी अपना जोर पकड़ रही है। राज्य के अधिकांश शहरों में अब सुबह और शाम हो तेज सर्दी पड़ने लग गई है। तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड भी बढ़ती जा रही है। अजमेर में 3.1 डिग्री और बाड़मेर में पारा 3.4 डिग्री तक गिर गया। राज्य में मौसम शुष्क बना हुआ है। बीतें 24 घंटो के दौरान सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 32.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस सिरोही में दर्ज किया गया। बीते दिन न्यूनतम पारे में कोई विशेष बदलाव देखने को नहीं मिला है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिनों तक प्रदेश में तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. आगामी 3 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर के शुरूआत में तापमान में तेजी से गिरावट आने की संभावना है।
वहीं राजधानी जयपुर समेत कई शहरों में दिन में सूरज की तपिश तेज होने से सर्दी कम हो गई। मौसम विशेषज्ञों ने राज्य में दिसंबर की शुरूआत से उत्तरी राजस्थान में फिर से तापमान गिरने और सर्दी बढ़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में घना कोहरा रहने की भी आशंका जतताई है। उत्तरी हवाओं के जोर से शीतलहर चलने की भी आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में दिसंबर के पहले सप्ताह से ही मौसम में जबरदस्त बदलाव देखने को मिलेगा। दरअसल, हिमालय पर नया तूफान सक्रिय होता दिख रहा है। इसके प्रभाव से बारिश और बर्फबारी होगी और मौसम में अचानक बदलाव होगा। राजस्थान में भी इसके असर से कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
What's Your Reaction?






