भारत और चीन को लेकर सैम पित्रोदा ने दिया विवादित बयान, कांग्रेस ने किया किनारा
पित्रोदा ने कहा की भारत को चीन को अपना दुश्मन मानना बंद कर देना चाहिए। चीन से खतरे को अक्सर बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है। हालांकि कांग्रेस ने सैम पित्रोदा के बयान से किनारा कर लिया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा सैम पित्रोदा के चीन पर व्यक्त किए गए विचार कांग्रेस के विचार नहीं हैं।

अपने बयानों से अकसर सुर्खियों में रहने वाले इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने एक विवादित बयान दिया है। पित्रोदा ने कहा की भारत को चीन को अपना दुश्मन मानना बंद कर देना चाहिए। चीन से खतरे को अक्सर बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है। हालांकि कांग्रेस ने सैम पित्रोदा के बयान से किनारा कर लिया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा सैम पित्रोदा के चीन पर व्यक्त किए गए विचार कांग्रेस के विचार नहीं हैं।
भारत का दृष्टिकोण है टकरावपूर्ण- पित्रोदा
पित्रोदा ने चीन को लेकर कहा, चीन से खतरे को अक्सर बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है और भारत का दृष्टिकोण हमेशा टकरावपूर्ण रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अब समय आ गया है कि देशों को एक-दूसरे से सहयोग करना चाहिए, न कि टकराव। हमें इस मानसिकता को बदलने की जरूरत है और यह मानना बंद करना होगा कि चीन पहले दिन से ही दुश्मन है।
पित्रोदा का बयान उनका व्यक्तिगत है- जयराम रमेश
पित्रोदा के बयान पर जयराम रमेश ने किनारा करते हुए कहा की कथित तौर पर सैम पित्रोदा द्वारा चीन पर व्यक्त किए गए विचार निश्चित रूप से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विचार नहीं हैं। चीन हमारी विदेश नीति, बाह्य सुरक्षा के साथ-साथ आर्थिक चुनौती में भी अग्रणी बना हुआ है। कांग्रेस ने चीन के प्रति मोदी सरकार के दृष्टिकोण पर बार-बार सवाल उठाए हैं, जिसमें 19 जून, 2020 को पीएम की सार्वजनिक क्लीन चिट भी शामिल है। चीन पर हमारा सबसे हालिया बयान 28 जनवरी, 2025 को था। यह भी अत्यंत खेदजनक है कि संसद को स्थिति पर चर्चा करने और इन चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सामूहिक संकल्प व्यक्त करने का अवसर नहीं दिया जा रहा है।
What's Your Reaction?






