SI Paper Leak: किरोडी लाल मीणा को मिला कांग्रेस का साथ

एसआई भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग करने वाले छात्रों के घर मंगलवार को रात में पुलिस ने दबिश दी। छात्र-छात्राओं का कहना है की पुलिस तीन दिनों से हमारा पीछा कर रही है। हम बस न्याय की मांग कर रहे है। पुलिस को हमें गिरफ्तार करने की बजाय उन भ्रष्ट अधिकारियों को गिरफ्तार करना चाहिए जो पेपर लीक मामले में संलिप्त है। 

Dec 4, 2024 - 17:08
Dec 5, 2024 - 09:32
 0  8
SI Paper Leak: किरोडी लाल मीणा को मिला कांग्रेस का साथ

डाॅ. किरोडी लाल मीणा राजस्थान की राजनीति में एक अलग ही पहचान बनाते है। मीणा कई मुद्दों को सबूत के साथ राजस्थान में उठा चुके है। एक बार फिर किरोडी लाल मीणा एसआई पेपर लीक मामले में आगे आए है। गौरतलब है की एसआई भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग करने वाले छात्रों के घर मंगलवार को रात में पुलिस ने दबिश दी। छात्र-छात्राओं का कहना है की पुलिस तीन दिनों से हमारा पीछा कर रही है। हम बस न्याय की मांग कर रहे है। पुलिस को हमें गिरफ्तार करने की बजाय उन भ्रष्ट अधिकारियों को गिरफ्तार करना चाहिए जो पेपर लीक मामले में संलिप्त है। 

किरोडी लाल मीणा उठा रहे है जनता की आवाज 
पुलिस ने जिन छात्र-छात्राओं को गिरफ्तार किया उनके समर्थन में डाॅ. किरोडी लाल मीणा आगे आए है। इस मामले में किरोडी लाल मीणा के आगे आने पर कांग्रेस ने भी उनका साथ दिया है। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा की किरोडी लाल जनता की आवाज को उठा रहे है, सरकार को उनकी आवाज सुननी चाहिए। 

सत्ता के नशे में है भाजपा 
वहीं, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि जयपुर में पुलिस द्वारा पढ़ाई कर रहे युवाओं को आधी रात में गिरफ्तार करना एक घोर निंदनीय और अलोकतांत्रिक कृत्य है। यह घटना भाजपा सरकार की युवा विरोधी और महिला विरोधी मानसिकता को उजागर करती है। जूली ने कहा, यह घटना बताती है कि प्रदेश की भाजपा सरकार और पुलिस अब जनता के प्रति जवाबदेह नहीं रह गई है। यह सिर्फ छात्रों पर अन्याय नहीं, बल्कि लोकतंत्र पर हमला है। भाजपा सरकार सत्ता के नशे में यह भूल गई है कि लोकतंत्र में जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow